हरियाणा में कटे खेतों के ऊपर ईंट भट्टे की चिमनी
हमारे बारे में

ईंट का धंधा, सीधा और साफ़।

BhathaOne हरियाणा के ईंट भट्टों का प्लेटफ़ॉर्म है — खरीदार को भट्टे से सीधा रेट मिलता है, बिना दलाल, और भट्टे का हिसाब मुंशी बोलकर रखता है, बिना रजिस्टर।

0

भट्टे लिस्टेड

0

ज़िलों में

0

ईंट की क्लास

हमारी कहानी

भट्टे से शुरू हुआ, भट्टे के लिए बना

हम हरियाणा के ईंट भट्टों को सीधे खरीदारों से जोड़ते हैं। बीच में कोई दलाल नहीं।

हरियाणा के हर ज़िले में सैकड़ों भट्टे हैं और हर भट्टे पर एक रजिस्टर — पथाई, भराई, निकासी, पेशगी, कोयला, चालान, सब हाथ से। सीज़न के आख़िर में हिसाब मिलाने में हफ़्ते लगते हैं और लीकेज का पता तब चलता है जब बहुत देर हो चुकी होती है।

दूसरी तरफ़ खरीदार है — मकान बनाने वाला, ठेकेदार, बिल्डर — जिसे ईंट का सही रेट पूछने के लिए दलाल के पास जाना पड़ता है, और दलाल हज़ार पर अपना हिस्सा रखता है।

BhathaOne दोनों को एक जगह लाता है। खरीदार वेबसाइट पर अपना पिनकोड डालता है और पास के भट्टों के रेट देखता है; पूछताछ सीधे भट्टे को जाती है। भट्टा मालिक को ऐप मिलती है जिसमें मुंशी बोलकर एंट्री करता है और हर राउंड का सच्चा हिसाब सामने रहता है।

ईंट ढालने से पहले मिट्टी तैयार करता कारीगर
पथाई — जहाँ से हर ईंट शुरू होती है

खरीदारों के लिए

भट्टे से सीधा रेट, अपने ज़िले में

कोई खाता नहीं, कोई ऐप नहीं — पिनकोड डालो, रेट देखो, पूछताछ भेजो।

  • हर भट्टे का आज का रेट

    अव्वल, दोयम, सोयम, खंगर, रोड़ा — भट्टे पर का भाव प्रति हज़ार, और दूरी के हिसाब से भाड़ा जोड़कर तुम्हारे दरवाज़े तक का अंदाज़ा।

  • ज़िले-ज़िले का मुक़ाबला

    रेट बोर्ड हर हफ़्ते अपडेट होता है और पिछले हफ़्तों का रुझान दिखाता है — कहाँ सस्ती है और कब लेनी चाहिए।

  • एक पूछताछ, कई भट्टे

    कितनी ईंट, कौन-सी, कब तक — एक बार भरो। पूछताछ पहले 15 किमी के भट्टों को जाती है, फिर 30, फिर 50। जो पहले ले, उसकी।

  • तुम्हारा नंबर सुरक्षित

    भट्टे को तुम्हारा नंबर तब तक नहीं दिखता जब तक वह पूछताछ स्वीकार न करे। न स्पैम, न दस फ़ोन।

  • हरियाणा के सभी 22 ज़िले

    अंबाला से नूंह तक, हर ज़िले का अपना पेज — वहाँ के भट्टे, वहाँ का रेट। दिल्ली के आस-पास के खरीदारों के लिए भी।

  • हर क्लास समझाई हुई

    कौन-सी ईंट किस काम के लिए — नाप, वज़न, पानी सोखना, दाम की रेंज — ताकि सही ईंट सही जगह लगे।

अव्वल क्लास
अव्वल क्लास
दोयम क्लास
दोयम क्लास
सोयम क्लास
सोयम क्लास

भट्टा मालिकों के लिए — वेब और ऐप

भट्टे का पूरा हिसाब, एक जगह

रजिस्टर में जो-जो लिखते थे, वो सब — और जो रजिस्टर कभी नहीं बता पाया, वो भी।

  • 1

    बोलकर एंट्री

    “रमेश ने ग्यारह सौ ईंट पाथी” — बस इतना बोलो। ऐप समझता है, दोहराता है, और तुम्हारे “सही है” पर एंट्री मंज़ूरी के लिए चली जाती है। रिकॉर्डिंग साथ रहती है।

  • 2

    मंज़ूरी का नियम

    जो एंट्री करे वो मंज़ूर नहीं कर सकता। मुंशी डाले, मालिक मंज़ूर करे — या मज़दूर खुद डाले, मुंशी जाँचे। तभी खाते में चढ़ती है।

  • 3

    राउंड और स्टॉक

    कच्ची से पक्की तक हर राउंड — कितनी भरी, कितनी निकली, क्लास-वार, और कितनी का हिसाब नहीं मिला। स्टॉक कभी माइनस में नहीं जाता।

  • 4

    कोयला, मिट्टी, माल

    गाड़ी आते ही एंट्री, कांटा पर्ची की फोटो, बिल बनाम कांटे का फ़र्क रुपये में। वेंडर का हिसाब अपने आप।

  • 5

    चालान और गेट

    क्लास-वार चालान, स्टॉक से ज़्यादा कट ही नहीं सकता। गेट वाला गाड़ी मिलाकर बाहर करता है — उसे पैसा नहीं दिखता।

  • 6

    नकद, बकाया, भुगतान

    पार्टी का खाता, पैसा आया-गया, हाथ का नकद, दिन की बही। हर रकम पैसे तक सही, कोई गोलमाल नहीं।

  • 7

    मज़दूरी, पेशगी, हाज़री

    हर मज़दूर का पीस-रेट हिसाब अपने आप, पेशगी-खर्ची कटकर। तनख़्वाह वालों की तनख़्वाह। सीज़न के आख़िर में हर आदमी का हिसाब तैयार।

  • 8

    रिपोर्ट और लीकेज

    राउंड का मिलान, कोयले की खपत प्रति हज़ार, पिछली तारीख की एंट्री, मालिक की अपनी एंट्री — जो देखना चाहिए वो सामने।

  • 9

    नए ग्राहक

    वेबसाइट की पूछताछ तुम्हारे भट्टे तक — जितनी चाहो, जितनी दूर से चाहो। अपना रेट खुद पब्लिश करो, बोर्ड पर तुम्हारा नाम।

  • 10

    स्टाफ़ और भूमिकाएँ

    मालिक, मुंशी, ठेकेदार, मज़दूर, गेट, सेल्स — हर किसी को उतना ही दिखता है जितना उसका काम है। OTP से लॉगिन, कोई पासवर्ड नहीं।

  • 11

    हर बदलाव दर्ज

    कौन, कब, क्या — हर एंट्री, हर मंज़ूरी, हर सुधार। हिसाब कभी मिटता नहीं; गलती उलटी एंट्री से सुधरती है।

  • 12

    हिंदी में, हिंदी के लिए

    पथाई, निकासी, खराबा, पेशगी — वही शब्द जो भट्टे पर बोले जाते हैं। तारीख़ें, महीने, रकम — सब अपने तरीके से।

श्री बालाजी ईंट उद्योग

मेरा काम

🎙

बोलकर एंट्री करो

ग्यारह सौ ईंट पाथी

सीज़न का जोड़

42,600

बनी मज़दूरी

₹27,690

पथाई · 1,100मंज़ूरी बाकी
पथाई · 1,100खाते में
पथाई · 1,100खाते में

मोबाइल ऐप

फ़ोन में पूरा भट्टा

Android ऐप — मुंशी, ठेकेदार, मज़दूर और गेट के लिए। बड़े अक्षर, बड़े बटन, और हर स्क्रीन पर बोलकर मदद।

  • दबाओ, बोलो, छोड़ो

    एक वाक्य में एंट्री। ऐप पढ़कर सुनाता है — 1 सही है, 2 गलत है, 3 दोबारा। नाम की जगह टोकन नंबर भी चलता है।

  • बिना नेट भी चलता है

    एंट्री, पेशगी, हाज़री, भुगतान — नेट न हो तो फ़ोन में सुरक्षित रहते हैं और नेट आते ही भेज दिए जाते हैं।

  • हर आदमी की अपनी स्क्रीन

    मालिक को डैशबोर्ड, मुंशी को एंट्री और मंज़ूरी, मज़दूर को अपना काम और खाता, गेट को गाड़ी।

  • सूचना तुरंत

    एंट्री मंज़ूरी के लिए आई, काम मंज़ूर हुआ, नई पूछताछ आई, पैसा आया — फ़ोन पर, WhatsApp पर।

  • हाज़री एक बार में

    पूरे भट्टे की हाज़री एक स्क्रीन पर — हाज़िर, आधा, गैरहाज़िर — और एक बार सेव।

  • गेट पर गाड़ी

    चालान नंबर डालो, माल मिलाओ, गाड़ी बाहर। आने वाली गाड़ी की कांटा पर्ची की फोटो वहीं से।

किसके लिए

  • मालिकसब कुछ, कहीं से भी
  • मुंशीएंट्री, मंज़ूरी, चालान, पेशगी
  • ठेकेदारअपनी टीम का काम और पेशगी
  • मज़दूरअपना काम डालो, अपना खाता देखो
  • गेटगाड़ी बाहर, गाड़ी अंदर
  • सेल्सपूछताछ लो, ग्राहक से बात करो

तीन कदम में खाते तक

हर एंट्री — बोली हुई या टाइप की हुई — इसी रास्ते से जाती है। कोई शॉर्टकट नहीं।

  1. 01

    दर्ज करो

    मुंशी बोले, या मज़दूर खुद अपना काम डाले। ऐप दोहराकर पक्का करता है।

  2. 02

    मंज़ूर करो

    दूसरा आदमी जाँचे — रिकॉर्डिंग सुनकर, गिनती मिलाकर। गलत हो तो वापस, वजह के साथ।

  3. 03

    खाते में चढ़े

    मंज़ूरी के साथ ही स्टॉक, मज़दूरी और खाता — सब एक साथ, एक लेन-देन में। और मज़दूर को सूचना।

हमारे नियम

जो हम कभी नहीं तोड़ते

  • हिसाब मिटता नहीं

    दर्ज एंट्री कभी डिलीट नहीं होती। सुधार उलटी एंट्री से, ताकि हर बात का सबूत रहे।

  • दो जोड़ी आँखें

    जो एंट्री करे वो मंज़ूर नहीं कर सकता। एक-आदमी वाले भट्टे पर मालिक की एंट्री पर निशान रहता है।

  • स्टॉक माइनस नहीं

    जितनी ईंट है उतना ही चालान कटेगा। सिस्टम खुद रोक देगा।

  • खरीदार का नंबर छिपा

    पूछताछ स्वीकार होने तक भट्टे को नंबर नहीं दिखता। WhatsApp पर भी नहीं।

  • सपोर्ट सिर्फ़ देखता है

    हमारी टीम मदद के लिए तुम्हारा हिसाब देख सकती है, बदल नहीं सकती — समय-सीमित, दर्ज, और ऐप में पट्टी के साथ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खरीदार के लिए कोई फ़ीस है?
नहीं। रेट देखना और पूछताछ भेजना बिल्कुल मुफ़्त है, और कोई खाता नहीं बनाना पड़ता। भट्टे सीज़न की सदस्यता देते हैं, वो भी मुफ़्त ट्रायल के बाद।
क्या BhathaOne खुद ईंट बेचता है?
नहीं। ईंट भट्टा बेचता है, रेट भट्टा बताता है, डिलीवरी भट्टा करता है। हम खरीदार और भट्टे को सीधे मिलाते हैं और बीच का दलाल हटाते हैं।
मेरा नंबर कितने भट्टों को जाएगा?
किसी को नहीं, जब तक कोई भट्टा तुम्हारी पूछताछ स्वीकार न करे। पूछताछ पास के भट्टों को जाती है, पहले जो ले उसे तुम्हारा नंबर मिलता है — बाकियों को नहीं।
बोलकर एंट्री कितनी सही है?
ऐप जो समझा वो पढ़कर सुनाता है और तुम्हारे “सही है” के बाद ही आगे भेजता है। फिर भी वो एंट्री तभी खाते में चढ़ती है जब दूसरा आदमी मंज़ूर करे — रिकॉर्डिंग उसके सामने रहती है।
भट्टे पर नेट नहीं आता, ऐप चलेगी?
हाँ। एंट्री, पेशगी, हाज़री और भुगतान बिना नेट के फ़ोन में सुरक्षित रहते हैं और नेट आते ही अपने आप भेज दिए जाते हैं। बोलकर एंट्री के लिए नेट चाहिए।
मेरे भट्टे का हिसाब किसे दिखता है?
सिर्फ़ तुम्हारे भट्टे के लोगों को, उतना ही जितना तुमने तय किया। किसी दूसरे भट्टे को कभी नहीं। पूरी बात गोपनीयता नीति में लिखी है।

शुरू करें?

खरीदार हो तो रेट देखो, भट्टा मालिक हो तो डेमो माँगो।