भट्टा मालिकों के लिए

भट्टे का हिसाब, बिना टाइपिंग के।

मुनीम बोल के एंट्री करेगा, तुम्हें राउंड का सच्चा हिसाब मिलेगा, और नए ग्राहक अपने आप आएँगे।

ज़िले
6
ईंट की क्लास
7
सीज़न
2026-27

डेमो माँगो

नंबर छोड़ो, हम फ़ोन करेंगे।

भट्टे का पूरा हिसाब

रजिस्टर से निकल कर एक जगह — जहाँ हिसाब खुद जुड़ता है।

मुख्य खाता

रोज़ का लेन-देन, जमा-नामे, पार्टी और वेंडर का बकाया, और सीज़न का असली नफ़ा — सब एक जगह।

मज़दूरी और हाज़री

पेशगी, खर्ची, हफ़्ते का हिसाब, पथाई-निकासी के अलग रेट — और सीज़न के आख़िर में हर मज़दूर का तैयार हिसाब।

उत्पादन और राउंड

पथाई से भराई, जलाई और निकासी तक। हर राउंड पर कितनी भरी, कितनी निकली, कितनी का हिसाब नहीं मिला।

बिक्री और वसूली

ऑर्डर, चालान, गेट पास और बकाया — किसने कितना लिया और कितना देना बाकी है, तारीख़ के साथ।

सब कुछ हिंदी में। मुनीम को अंग्रेज़ी नहीं आती, और आनी भी नहीं चाहिए।

रजिस्टर छोड़ने की वजह

भट्टा रोज़ सैकड़ों छोटी-छोटी चीज़ों से चलता है। बिखरी हुई कॉपियों की जगह एक हिसाब — वक़्त बचता है, मज़दूरी के झगड़े खत्म होते हैं, और नफ़ा सही दिखता है।

  • कॉपी फटती नहीं

    न भीगती है, न गुम होती है, न कोई पन्ना फाड़ सकता है। हर एंट्री में लिखा है किसने की और कब।

  • हिसाब खुद जुड़ता है

    पथाई का रेट, निकासी का रेट, पेशगी की कटौती — जोड़ अपने आप, और वही जोड़ मज़दूर को भी दिखता है।

  • कहीं से भी देखो

    भट्टे पर हो या शहर में — आज की पथाई, निकासी और गल्ला फ़ोन पर।

  • लीकेज पकड़ में आती है

    बिल पर बीस टन, कांटे पर अठारह — वो फ़र्क रुपये में, हर लोड पर। यही वो हिसाब है जो कॉपी में कभी नहीं बनता।

इस सीज़न की बिक्री

₹0

+18.2%

महीने-वार

निकासी की क्लास

  • अव्वल62%
  • दोयम21%
  • सोयम11%
  • खंगर6%

दाम

पहले सीज़न का दाम उन भट्टों के साथ तय कर रहे हैं जो शुरू में जुड़ रहे हैं।

एक भट्टा

₹12,000/ सीज़न

  • 1 भट्टा
  • 30 दिन मुफ़्त
  • 7 दिन की रियायत
  • ग्राहक की पूछताछ शामिल
बात करो
सबसे सही

दो भट्टे

₹20,000/ सीज़न

  • 2 भट्टा
  • 30 दिन मुफ़्त
  • 10 दिन की रियायत
  • ग्राहक की पूछताछ शामिल
बात करो

पाँच भट्टे तक

₹30,000/ सीज़न

  • 5 भट्टा
  • 30 दिन मुफ़्त
  • 14 दिन की रियायत
  • ग्राहक की पूछताछ शामिल
बात करो

फ़ॉर्म भरो, हम फ़ोन करके बता देंगे — और चला के दिखा देंगे।

भट्टे के काम की बातें

G

14 अगस्त 2026

GRAP लगने पर भट्टा बंद — कितने दिन का नुक़सान, और तैयारी क्या

झज्जर, रोहतक, सोनीपत और गुरुग्राम — चारों NCR में हैं। सर्दियों में GRAP का तीसरा चरण लगते ही भट्टा बंद। बंद के दिनों में भी पेशगी चलती है और कोयला पड़ा रहता है।

पढ़ो

बात करो

नंबर छोड़ो, हम फ़ोन करेंगे — और चला के दिखा देंगे।

  • फ़ोन

    सुबह 9 से शाम 7 — सोमवार से शनिवार

  • कहाँ काम करते हैं

    झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, गुरुग्राम, सोनीपत, भिवानी

ईंट खरीदनी है, बेचनी नहीं? रेट यहाँ देखो

डेमो माँगो

नंबर छोड़ो, हम फ़ोन करेंगे।