12 जून 2026productionrounds
राउंड का हिसाब: भरी, निकली, और जिसका हिसाब नहीं मिला
हर राउंड पर तीन नंबर काफ़ी हैं। तीसरा नंबर — जिसका हिसाब नहीं मिला — वही असल में कुछ बताता है।
राउंड बंद होने पर तीन चीज़ें देखो: कितनी कच्ची भरी, कितनी पक्की निकली, और कितनी खराबा गई।
जो बचता है — भरी में से निकली और खराबा घटाने के बाद — उसका हिसाब नहीं है। एक-डेढ़ प्रतिशत हर भट्टे पर रहता है; टूट-फूट, गिनती की मामूली ग़लती, यही सब। तीन प्रतिशत से ऊपर जाए तो कोई एक वजह होती है, और वो वजह हर बार अलग होती है: गिनती में गड़बड़, गेट से बिना चालान निकली गाड़ी, या एंट्री जो हुई ही नहीं।
अहम बात ये है कि ये नंबर तभी काम का है जब हर राउंड पर बने। एक राउंड का 4% कुछ नहीं बताता। लगातार छह राउंड का 1.2%, 1.4%, 1.1%, 3.9%, 1.3% — वो चौथा राउंड सवाल पूछने लायक़ है।